इंटरनेट डेस्क। राज्य और केन्द्र सरकार की ओर से बेटियों के हित में कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है। आज हम आपको महाराष्ट्र सरकार की एक योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें घर में बेटी के जन्म लेने पर 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।

आज हम आपको महाराष्ट्र सरकार की माझी कन्या भाग्यश्री योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार इस योजना के तहत प्रदेश के गरीब परिवार में बेटी के जन्म होने पर 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

महाराष्ट्र राज्य के स्थाई निवासी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। परिवार में दो से ज्यादा बेटियाों के जन्म लेने पर माझी कन्या भाग्यश्री योजना का लाभ सरकार की ओर से नहीं दिया जाएगा। आपको इस योजना के बारे में जानकारी हासिल कर इसका लाभ जरूर ही लेना चाहिए। ये बहुत ही फायदेमंद योजना है।

PC: stock.adobe

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News