पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार (10 जून) को एलपीजी सिलेंडर ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ग्राहकों के पास अब यह तय करने का विकल्प होगा कि वे अपने एलपीजी सिलेंडर को किस डिस्ट्रीब्यूटर से रिफिल करना चाहते हैं।

मंत्रालय ने कहा कि यह सुविधा जल्द ही पायलट चरण में चंडीगढ़, कोयंबटूर, गुड़गांव, पुणे और रांची सहित चुनिंदा शहरों में शुरू की जाएगी। यानी अब ग्राहक किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर से सिलेंडर को रिफिल कर सकते हैं।

अब तक, कोई भी चुनिंदा डीलरशिप से एलपीजी सिलेंडर बुक कर सकता है। नतीजतन, कई लोगों को सिलेंडरों को फिर से भरने में समस्या का सामना करना पड़ता है, विशेष रूप से दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को सिलेंडर की कम उपलब्धता होती है।

यह कदम उन सभी लोगों के लिए एक बड़ी मदद है, क्योंकि अब वे किसी भी नजदीकी डीलरशिप से सिलेंडर बुक कर सकेंगे।

Related News