लाफिंग बुद्धा की छोटी - छोटी मूर्तियां तो हम बचपन से घर में देखते आ रहे है। ऐसा माना जाता है कि लाफिंग बुद्धा की इन मूर्तियों को घर में रखना शुभ होता है। लाफिंग बुद्धा को पोटली के साथ, टोकरी के साथ, दोनों हाथों को ऊपर किए, बहुत सारे हाथों वाला, हाथों में माला लिए ऐसे कई अलग-अलग आकार और प्रकार के लाफिंग बुद्धा को लोग अपने पास रखते है।
कहा जाता है कि लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में रखने से परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। वहीं कुछ लोग कहते है कि इनकी मूर्ति घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।


लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाफिंग बुद्धा कौन थे और इनका नाम लाफिंग बुद्धा क्यों पड़ा ! आज हम आपको कुछ ऐसे ही जानकारी दे रहे है। कहा जाता है कि लाफिंग बुद्धा महात्मा बुद्ध के जापानी शिष्य थे। इनका नाम होतई था। महात्मा बुद्ध से होतई को ज्ञान प्राप्त होने के बाद वे जोर-जोर से हंसने लगे। जिसके बाद लोगों को हंसाना और खुश देखना उन्होंने अपने जीवन का एकमात्र उद्देश्य बना लिया था।
इस वजह से जापान और चीन के लोग उन्हें हंसता हुआ बुद्धा कहने लगे थे। जिसके बाद इस नाम का अंग्रेजी रूपांतरण है लाफिंग बुद्धा कर दिया गया ।
होतई की तरह ही उनके अनुयायी भी लोगों को हंसाने और खुशी देने के उद्देश्य को दुनिया में फैलाने लगे।

आपको बता दे कि चीन में होतई को फेंग शुई का भगवान के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि लाफिंग बुद्धा की मूर्ति या तस्वीर घर में रखने से गुड लक और सकारात्मक ऊर्जा आती है।

जिस प्रकार भारत में धन के देवता कुबेर को माना जाता है, उसी प्रकार चीन में लाफिंग बुद्धा को माना जाता है।
बुद्ध का वास्तविक अर्थ -
बुद्ध किसी व्यक्ति या किसी विशेष का नाम नहीं है। यह एक अवस्था का नाम है। इसका वास्तविक अर्थ है ज्ञान की प्राप्ति होना। प्राचीन समय में जिसको ज्ञान प्राप्त हो जाता था उसे बुद्ध कहा जाने लग जाता था।

Related News