सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है। हालांकि इस गिरावट के बाद भी सोना 48000 रुपये प्रति 10 ग्राम के उपर है। गुरुवार को सोने की कीमत में 41 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई।


इस गिरावट के बाद सोने का भाव 48009 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले बुधवार को सोना 48050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 669 रुपये प्रति किलो के दर से सस्ती हुई। इस गिरावट के बाद चांदी 67572 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि बुधवार को चांदी 68241 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी। इससे पहले बुधवार को सोने के दामों में मामूली बढ़त हुई थी, मगर चांदी काफी उछली थी।

Related News