श्रीलंका एक बेहतरीन जगह है जहां आप जश्न मनाने जा सकते हैं और वह भी अपने परिवार या प्रियजनों के साथ या आप चाहें तो अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने भी जा सकते हैं। आज हम आपको श्रीलंका में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह बताने जा रहे हैं।

रावण जलप्रपात- सबसे अच्छे स्थलों में श्रीलंका में एक रावण जलप्रपात है। खूबसूरती पर्यटकों को आकर्षित करती है। दरअसल यह जगह कपल्स के लिए बेहद खास है। अगर आप यहां घूमने जाएंगे तो खूबसूरत झरनों के पास लगे हरे-भरे पौधे भी आपकी ओर आकर्षित होंगे।

मिंटेल- श्रीलंका के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक मिंटेल है। इसे श्रीलंका की शान कहा जाता है और इसे श्रीलंका की पर्वत श्रंखलाओं के नाम से भी जाना जाता है। यह घूमने के लिए एक शानदार जगह है। इस जगह का संबंध इतिहास से भी है।

उनावटुना- श्रीलंका में मिंटेल प्लेस के बाद उनावटुना भी देखने लायक जगह है। बेहद खूबसूरत समुद्र तटीय जगह है। यहां हर साल बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। लोग वहां खूबसूरत नजारों, रंग-बिरंगी मछलियों को देखने और मौज-मस्ती करने जाते हैं।

गल विहार-श्रीलंका का गल विहार एक पर्यटक आकर्षण है। यह श्रीलंका के पोलोन्नारुवा शहर में स्थित है, हाँ और यह बौद्ध धर्म से जुड़ा एक प्रसिद्ध स्थल है। जी दरअसल यहां आपको भगवान बुद्ध की कई खास मूर्तियां देखने को मिलेंगी. इसके अलावा अगर आप बौद्ध धर्म जानना चाहते हैं तो गिल विहार घूमने का प्लान बना सकते हैं।

मिरिस बीच- आपको पार्टी करना पसंद है तो आप मिरिस बीच पर जा सकते हैं। यह समुद्र तट पार्टी के अनुकूल है। यह श्रीलंका के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। अपने दोस्तों या साथी के साथ आना सबसे अच्छा है। इसके साथ ही आप यहां व्हेल देखना, स्नॉर्कलिंग और सर्फिंग जैसी गतिविधियां भी कर सकते हैं।

Related News