इंटरनेट डेस्क। प्रियंका चोपड़ा को आजकल ग्लोबल स्टार के रूप में जाना जाता है, लेकिन बॉलीवुड में अपने एक्टिंग से सभी के दिलों पर राज कर रही हैं। आजकल पर्सनल लाइफ में प्रियंका ब्वॉयफ्रैंड निक जोनास को लेकर सुर्खियों में हैं तो प्रोफेशनल लाइफ में बड़े-बड़े सुपरस्टार के साथ फिल्म कर रही हैं।

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, ब्वॉयफ्रैंड निक के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की बढ़ती नजदीकियों देखकर कयास लगाए जा रहे है कि जल्द दी यह कपल शादी करने वाला है। खबरों की मानें तो वह इस महीने के आखिर में निक के साथ सगाई कर सकती है।

आज बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका के ड्रैसिंग स्टाइल की बात करें तो उन्हें एक से बढ़कर एक लुक में स्पॉट किया जाता है, जिसे लड़कियां खूब फॉलो करती हैं। प्रियंका के पास ट्रैडीशनल और वैस्टर्न वियर कलैक्शन बेहद खास है, जो हर लड़की के लिए इंस्पिरेशन हैं। आज हम प्रियंका की फ्लावर प्रिंट वाली ड्रेस की बात करे तो उनका ये लुक बहुत डिफरेंट होता है।

अगर आप भी बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का ड्रैसिंग स्टाइल पसंद करती है और उन्ही के स्टाइल को फॉलो करना चाहती है तो आज हम आपको उनके बर्थडे के मौके उन्हीं की खास ड्रैसेज दिखाएंगे, जिनसे साबित होता है कि प्रियंका बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड फैशनिस्ता भी हैं और हर लुक को ग्रेसफुली कैरी करती है।

Related News