शादी का बंधन एक लड़के और लड़की दोनों के लिए ही बहुत अहम् होता है क्योकि इस दिन के बाद से दो अंजान लोगो का मिलन होता है। लेकिन शादी के बाद लड़कियों के लिए ज्यादा टफ इसलिए होता है क्योंकि वह अपना घर परिवार, रिश्ते सबकुछ छोड़छाड़ कर एक ऐसे नये रिश्ते में बंधती जहां वो किसी को जानती नहीं है ,और इस सब की वजह से साहड़ी से पहले लड़की के मन में 100 सवाल होते है।


शादी एक ऐसा बंधन है जिसे लेकर लड़कियों में हमेशा डर बना रहता है। हर लड़की के लिए ससुराल उसके जीवन का सबसे बड़ा सच होता है, और उससे भी बड़ा ये सवाल कि ससुराल वाले कैसे होंगे।

दूसरी सबसे बड़ी बात है पति के नाम पर एक लड़की अपने जीवन का एक बड़ा फैसला करते हुए आती है। उसके मन में ख्याल आता है कि जो उसका पति है वह उसके लिए कैसा होगा। भले ही लव मैरिज भी क्यों ना हो।


शादी के वक्त जिस तरह खर्चा होता है वह देखती है कि कैसे उसके पिता ने अपने मेहनत से शादी के लिए तमाम तरह के इंतजाम कर रहे हैं। इन चीजों को लेकर भी वह बहुत परेशान होती हैं।

Related News