लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों लगातार ऑयली फास्ट फूड का उपयोग, हार्मोनल बदलाव के कारण कई बार हमारे चेहरे पर पिंपल्स निकल आते हैं, जो कई प्रयास करने के बाद भी हटने का नाम नहीं लेते हैं। दोस्तों चेहरे पर दिखाई देने वाले पिंपल्स के कारण कई बार युवाओं को शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ जाता है। आज हम आपको पिंपल्स की समस्या का जड़ से सफाया करने का एक नेचुरल उपाय बताने जा रहे हैं, जिसका निरंतर उपयोग करने पर कुछ ही दिनों में पिंपल्स की समस्या समाप्त हो जाएगी। दोस्तो आयुर्वेद के अनुसार पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप 2 टी स्पून बेसन में थोड़ा चंदन पावडर, चुटकी भर हल्दी और एक टी स्पून दूध मिलाकर पेस्ट बनाकर फेस पर लगा ले। दोस्तों करीब 15 मिनट बाद जब आपके चेहरे पर लगा पेस्ट सूख जाए तो साफ पानी से चेहरे को हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लेे। आयुर्वेद की मानें तो इस नेचुरल नुस्खे का उपयोग हफ्ते में 2-3 बार करने पर धीरे-धीरे पिंपल्स समाप्त हो जाएंगे।

Related News