जब किसी की मृत्यु हो जाती है तो इसके बाद गरुड़ पुराण पढ़ी जाती है। गरुड़ पुराण में मृत्यु के बाद की स्तिथियों के बारे में बताया गया है। इसमें बताया गया है कि व्यक्ति को किस पाप की क्या सजा मिलती है और मृत्यु के बाद उसे किन किन यातनाओं से गुजरना पड़ता है।

गरुड़ पुराण में केवल मृत्यु के बाद के रहस्यों को ही नहीं बताया गया है बल्कि तमाम नीति और नियमों के बारे में भी बताया गया है, ताकि व्यक्ति समय रहते सही और गलत का फर्क समझ ले और अच्छे कर्म करें। आज हम आपको उन चार चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो गरुड़ पुराण के अनुसार आपकी मृत्यु का कारण बन सकती है।

1. दुष्ट मित्र
सच्चा मित्र आपको जीवन की कई मुसीबतों से बचा सकता है। वहीं दुष्ट मित्र आपके जीवन के लिए बहुत घातक हो जाता है। ऐसे दोस्त आपको समय आने पर नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसलिए इन पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए।

2. बुरे स्वभाव की पत्नी
पत्नी अगर अच्छी हो तो आपके जीवन को सवार सकती है वही खराब स्वभाव वाली स्त्री सब कुछ तबाह कर सकती है। ऐसे में उस महिला से खुद की रक्षा के लिए आपको सजग रहना चाहिए।

3. विवाद करने वाला नौकर
जो नौकर विवाद करने में हिचकता नहीं है। , उसे फौरन नौकरी से निकाल देना चाहिए क्योंकि नौकर आपके घर के भेद को बहुत अच्छी तरह से जानता है इसलिए अगर कुछ ऐसा हुआ तो किसी के भी सामने गिर के भेद को खोलने में वह जरा भी संकोच नहीं करेगा।

4. जहां सर्प का निवास है
जिस घर में सर्प रहते हैं तो वहां आपकी जान को खतरा बना रहता है। अगर धोखे से भी आपका पैर अगर सांप पर पड़ गया तो वो आपको काटे बगैर नहीं छोड़ेगा।

Related News