गरुड़ पुराण का काफी अधिक महत्व है। इसे महापुराण कहा जाता है। जब किसी व्यक्ति की मर्त्य हो जाती है तो उसके बाद गरुड़ पुराण का पाठ किया जाता है। ऐसा करने से मरने वाले व्यक्ति की आत्मा को सद्गति प्राप्त होती है। गरुड़ पुराण में जन्म से पहले और बाद के जीवन का उल्लेख किया गया है। गरुड़ पुराण को कभी भी सुना जा सकता है।

वास्तव में गरुड़ पुराण एक ऐसा पुराण है जो व्यक्ति को सद्कर्म करने के लिए प्रेरित करता है। इसमें बताई गई नीतियां मनुष्य को सही दिशा में जाने में मदद कर सकती है। गरुड़ पुराण में संजीवनी मंत्र और गरीबी दूर करने वाले मंत्र का भी जिक्र किया गया है। इसके अलावा माना जाता है कि एक ऐसा भी मन्त्र है जिसे पढ़ने से मर्त व्यक्ति जिंदा हो सकता है।

संजीवनी मंत्र
गरुड़ पुराण में ये मंत्र यदि सिद्ध करके मृत व्यक्ति के कान में फूंक दिया जाए तो उसके शरीर में फिर से प्राण वापस आ सकते हैं। ये मंत्र है – यक्षि ओम उं स्वाहा।

लेकिन इस मंत्र को सिद्ध करने के कई नियम है। पूरे नियमों को जानने के बाद ही किसी जानकार के मार्गदर्शन में संजीवनी मंत्र का प्रयोग करना चाहिए।

गरीबी दूर करने के लिए
अगर जिंदगी में गरीबी है और पीछा नहीं छोड़ रही है तो ऐसे लोगों के लिए गरुड़ पुराण में विशेष मंत्र बताया गया है। कहा जाता है कि इस मंत्र को जपने से गरीबी दूर हो जाती है और ये मन्त्र है ॐ जूं स:

Related News