लाइफ़स्टाइल डेस्क। लहसुन में कई पोषक तत्व होते हैं जिस कारण लहसुन का सेवन हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। दोस्तों कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें लहसुन का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे है कि किन लोगों को लहसुन का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

1.दोस्तों जिन लोगों को एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या है उन्हें लहसुन से परहेज करना चाहिए, क्योंकि लहसुन का सेवन इन दोनों ही समस्याओं को बढ़ा सकता है।
2.जिन लोगों के पेट में अल्सर और डायरिया जैसी समस्या है उन्हें भी लहसुन का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
3.आयुर्वेद के अनुसार लो बीपी के मरीजों को भी लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए।

Related News