हर इंसान के अंदर कोई न कोई हुनर जरूर होता है लेकिन जरूरत बस उसे पहचानने की होती है। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है।


इस वीडियो में कूड़ा बीनने वाली महिला जबरदस्त अंग्रेजी बोलती हुई नजर आ रही है। उनकी इंग्लिश को देख कर बेहद ही ज्यादा हैरान है। सोशल मीडिया पर जिस महिला का वीडियो वायरल हो रहा है वह बेंगलुरु की है। इस वीडियो को itmeshachinaheggar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

महिला वीडियो में कह रही है कि 7 वर्षों तक जापान में काम कर चुकी है। इस वीडियो के अनुसार, वह सदाशिवनगर के आस पास कूड़ा बीन रही थी। महिला ने आगे बताया कि 7 वर्षों के बाद वह वापस भारत आ गई। महिला ने अपना नाम सेसिलिया मार्गरेट लॉरेंस बताया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

वीडियो को शेयर करते हुए शचीना हेगर ने यह लिखा है कि “कहानियां हमेशा आपके आसपास होती हैं। आपको बस इतना करना है कि रुकें और चारों और देखें। कुछ खूबसूरत तो कुछ दर्द भरी। पर चंद फूलों के बिना जिंदगी क्या है। इस अद्भुत उत्साही महिला से संपर्क करना चाहते हैं, अगर आप में से कोई उससे मिलना चाहते हैं तो कृपया हमसे संपर्क करें।”

Related News