भगवान शिव के वरदान के बाद से इस पूरे संसार में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले भगवान श्री गणेश की पूजा की जाती है, वैसे आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोरों पर हैं, इस साल 22 अगस्त यानी शनिवार को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। लेकिन आपको बता दें कि गणेश पूजन विधि में कुछ ऐसी भी विशेष चीजें होती हैं जिनके बिना उनकी पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती।

मोदक: गणपति को भी मिष्ठान खिलाना बेहद जरूरी माना जाता है, ऐसा इसलिए भी है क्योंकि उन्हें लंबोदर भी कहा जाता है और मिष्ठान में उन्हें सबसे अधिक मोदक प्रिय होता है, तो रोजाना पूजन के समय भगवान गणेश को मोदक का भोग जरूर लगाएं.

दूब घास: भगवान गणेश को अन्य देवताओं की तरह पुष्पों से नहीं बल्कि दूब घास से प्रेम है, गणपति को खुश करने के लिए ताजा दूर्वा तोड़कर पूजा के समय उनपर अर्पित करे और ध्यान रखे की दूर्वा 3 या 5 फुनगी वाली होनी चाहिए ,

गेंदे का फूल: गेंदे के फूल की महक इतनी फागुन भरी होती है की वह पूजा व आरती को अपने खुशबू से महका देता है , गणपति बापा को फूलो में यही गेंदे का फूल सबसे अधिक पसंद आता है।

इन सभी वस्तुओं को पूजन में शामिल कर आप गणपति को खुश कर अपनी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण रूप से प्राप्त कर सकते हैं।

Related News