अस्थमा एक सांस की बीमारी है और यह दुनिया की सबसे गंभीर बीमारियों में से एक है। बता दे की, अब आज हम आपको ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अस्थमा के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और उन लोगों को इसका रोजाना सेवन करना चाहिए। आप पानी में आधा चम्मच अदरक और एक चम्मच मुलेठी को मिलाकर चाय बना लें। रोजाना इसकी चाय पीने से अस्थमा के लक्षणों को कम किया जा सकता है। दरअसल मुलेठी हमारे श्वसन तंत्र को साफ रखती है और जिसके सेवन से अस्थमा के लक्षण कम होते हैं।


दालचीनी- बता दे की, अस्थमा के मरीजों के लिए भी दालचीनी रामबाण है। एक कप पानी में एक चौथाई दालचीनी की स्टिक मिलाकर इस पानी को 10 मिनट तक उबालें। अब इसे गुनगुना होने दें, फिर इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें। सामान्य अस्थमा के मरीज इस पानी को दिन में एक बार और गंभीर मरीज दिन में दो से तीन बार पी सकते हैं।


हल्दी - हल्दी में एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो अस्थमा से लड़ने में मदद करते हैं। जी हां और इसका इस्तेमाल करने के लिए आप रोजाना हल्दी वाला दूध या कच्ची हल्दी का जूस पी सकते हैं। अगर आप बेहतरीन परिणाम पाना चाहते हैं तो इसे दिन में दो बार जरूर पिएं।


बता दे की, सेवन से श्वसन तंत्र की सूजन से राहत मिलती है और यह वाहिनी के मार्ग को खोलता है। इसके सेवन से सीने में दर्द, सांस की तकलीफ से राहत मिलती है। जी हां और यह बलगम, खांसी में भी सहायक है। जिसके इस्तेमाल के लिए अजवायन की ताजी पत्तियों को ऐसे ही चबाकर या फिर अजवायन की चाय बनाकर रोजाना इसका सेवन करने से फेफड़े साफ हो जाते हैं। इसके साथ ही यह अस्थमा, साइनसाइटिस और खांसी को कम करने में मदद करता है।

Related News