संतरा खाना भारत में लोग बहुत पसंद करते हैं और यहां इस फल को बड़े चाव से खाया जाता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है जो सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। बता दे की, इसमें मौजूद विटामिन सी, कैल्शियम और फोलेट सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। हम इसके अंदरूनी फल खाते हैं, लेकिन छिलके को कूड़ेदान में फेंक देते हैं। इसके छिलके के कई फायदे होते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

त्वचा के लिए अच्छा- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, संतरे का छिलका हमारी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है। यदि आपकी त्वचा तैलीय है तो यह किसी दवा से कम नहीं है। इसके पाउडर को शहद में मिलाकर पेस्ट तैयार कर चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से चेहरे पर ग्लो आएगा और दाग-धब्बे भी दूर हो जाएंगे।

नींद - अगर आपको अच्छी नींद नहीं आती है तो इसके लिए संतरे के छिलके को पानी में डालकर गरारे करें और फिर इसे पी लें।

इम्यूनिटी बूस्ट- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, संतरे के छिलकों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो इम्युनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं। जिसके लिए आप संतरे के छिलके को गर्म पानी में धोकर खा सकते हैं।

हेयर कंडीशनर - लोग केमिकल युक्त कंडीशनर लगाते हैं, लेकिन आप छिलके को कंडीशनर भी बना सकते हैं। जिसके लिए संतरे के छिलके को सुखाकर उसका चूर्ण बना लें, फिर उसमें शहर मिलाकर सिर पर लगाएं। कुछ देर धोने के बाद बाल चमकदार हो जाएंगे।

डैंड्रफ खत्म - इसके लिए संतरे के छिलके को सुखाकर उसका पाउडर तैयार कर लें और उसमें नारियल का तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को बालों में लगाएं।

Related News