यदि आपको इन समस्याओं से बचना है तो इसके लिए शरीर में किसी तरह की गतिविधि जरूरी है, जिससे शरीर को स्वस्थ रखने में कुछ मदद मिले। यह एक बड़ी गतिविधि साबित हो सकती है। साइकिल चलाने से अपने शरीर को सक्रिय और फिट बनाना आसान हो सकता है। इसे एक तरह का व्यायाम भी माना जाता है, मगर साइकिल चलाने के क्या फायदे हो सकते हैं, यह शायद ही हर व्यक्ति को पता होगा।

साइकिल चलाने के फायदे हिंदी में

बता दे की, साइकिल चलाने के दौरान दिल की धड़कन तेज हो जाती है, जो एक तरह से दिल की सेहत के लिए एक्सरसाइज हो सकती है। साइकिल चलाने जैसी गतिविधियाँ हृदय और रक्त वाहिकाओं से संबंधित हृदय जोखिम को कम कर सकती हैं। यदि किसी को वजन कम करना है तो ऐसे लोग साइकिलिंग कर सकते हैं। साइकिल चलाने के फायदे कैलोरी बर्न करने में देखे जा सकते हैं। करीब 6 महीने तक साइकिल चलाने से 12% वजन कम किया जा सकता है।

साइकिलिंग के दौरान पैरों की मदद से पैडलिंग की जाती है। और इस दौरान पैर ऊपर से नीचे की ओर एक घेरे में घूमते हैं। इससे पैरों की मांसपेशियों से लेकर शरीर के निचले हिस्से और ऊपरी हिस्से तक पैरों की मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं। बता दे की, साइकिल चलाने से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। कुछ चीनी महिलाओं और पुरुषों पर किए गए शोध के अनुसार, जो लोग दिन में 2 घंटे साइकिल चलाते हैं, उनमें पेट के कैंसर का खतरा उन लोगों की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत कम होता है, जो दिन में 30 मिनट साइकिल चलाते हैं।

बता दे की, साइकिल चलाने के फायदे पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षणों को कम करने और इसे रोकने में प्राप्त किए जा सकते हैं। जिन लोगों ने 8 सप्ताह तक 25 मिनट तक साइकिल चलाने जैसी गतिविधि की उनमें ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षणों में कमी देखी गई। और साइकिल चलाने से मांसपेशियों के संकुचन, ताकत और कार्य करने की क्षमता में सुधार हुआ।

Related News