महाभारत के दौरान कई लोग हुए हैं जिनकी बुद्धिमता के कारण आज के समय में भी उनकी अलग पहचान है। ऐसी ही एक शख्सियत हैं विदुर जिनकी नीतियों से कौरव और पांडव दोनों प्रभावित थे। विदुर नीति के आधार पर हम आपको 5 ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी दोस्ती से जीवन में कई समस्याएं आती है।


पापी लोग

पापी लोगों हमेशा दुरी बनाए रखें और इन्हे कभी अपना दोस्त ना बनाए। कर्ण कितना बड़ा दानवीर था लेकिन दुर्योधन के साथ रहकर वह उसके पाप का भी भागी बना और अंत उसको युद्ध में मृत्यु प्राप्त हुई।

निर्लज्ज इंसान

जो इंसान निर्लज होता है उसके साथ यदि आप रहेंगे तो कोई भी आपका आदर नहीं करेगा। यहां तक की ऐसे लोगों को तुच्छ समझा जाता है। दुयोर्धन ऐसे ही निर्लज इंसानों में था और उसे अंत में मृत्यु दंड मिला।

कामी इंसान

कामी इंसान से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऐसे लोग ना केवल समाज इज्जत पाते हैं बल्कि घर में इनको घृणा की दृष्टि से देखा जाता है। ऐसे लोग आपको भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

बुराई करने वाले

जो लोग बुराई करते हैं या दो लोगों के बीच फुट डालने का काम करते हैं तो विदुर के अनुसार ऐसे लोगों से बच कर रहना चाहिए। ऐसा व्यक्ति खुद तो पाप के भागी बनता ही है, साथ ही आपको भी भागीदार बनाते है।

दूसरों को दुख देने वाले

जो लोग दूसरों को दुख देते हैं, वह कभी सुख नहीं रह सकते। इसलिए ऐसे लोगों को साथ रहने से आप अपनी खुशियों को दुख में बदल लेते हैं। ऐसे लोगों का कभी भाग्य भी साथ नहीं देता इसलिए लोगों को दुख देने वालों से दूरी बनाने में ही आपकी भलाई है।

Related News