गर्मियों के मौसम में किचन में जाने का किसी भी महिला का मन नहीं होता है। जाहिर है, गर्मी में रहना किसे पसंद होगा। लेकिन घरवालों के लिए खाना और नाश्ता तो रोज बनाना ही पड़ता है, ऐसे में खाने में क्‍या बनना है यह तो फिर भी प्‍लान करना आसान होता है मगर नाश्ते में क्या बनाया जाए, इस पर सोचने में ही काफी समय व्यर्थ हो जाता है। गर्मियों के मौसम में टेस्टी और हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट आइटम में विकल्प कम नहीं हैं, मगर सबसे आसान होता है पराठा बनाना। तो आइए आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे गर्मियों में पुदीने का पराठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने का आसन तरीका -

* पुदीना पराठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. 200 ग्राम गेहूं का आटा

2. 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च

3. 2 बड़े चम्मच पुदीना मसाला

4. 1 बारीक कटा हुआ प्याज

5. पराठा सेकने के लिए जरूरत अनुसार तेल

6. 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन

* पुदीना पराठा बनाने की आसान रेसिपी :

1. सबसे पहले आपको घर पर ही पुदीने का मसाला तैयार करना है, जो बनाना बहुत ही आसान है।

2. अब आप प्याज, लहसुन और हरी मिर्च को बारीक काट लें।

3. एक परात में आटा लें और उसमें पुदीना मसाला डालें, साथ ही कटी मिर्च, लहसुन और प्याज भी मिलाएं।

4. आटे को हल्का ढीला गूंथ लें और फिर पराठे के लिए लोई तैयार करें।

5. अब आप पराठा सेक लें और फिर उसे हरी चटनी या फिर आम के अचार के साथ गरम-गरम परोसें।

Related News