आपने देखा होगा कि आज के समय में बच्चे केक के साथ साथ पेस्ट्री खाना भी बहुत पसंद करते हैं बाजार में आपको एक से बढ़कर एक पेस्ट्री के विकल्प देखने को मिल जाएंगे लेकिन अगर इस बार आप बाजार से पेस्ट्री खरीद कर नहीं खाना चाहते हैं और अपने घर पर ही पेस्ट्री तैयार करना चाहते हैं तो आप आसानी से तैयार कर सकते हैं। और सबसे खास बात यह है कि आपको घर पर पेस्ट्री बनाने के लिए ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं पेस्ट्री बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने की आसान रेसिपी के बारे में -

* पेस्ट्री बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. बिस्किट

2. ईनो

3. दूध

4. चीनी

* पेस्ट्री बनाने का आसान तरीका :

1. चॉकलेट वाली पेस्ट्री बनाने के लिए सबसे पहले बिस्किट को मिक्सर में डालकर ग्राइंड कर लें।

2. चूंकि हम चॉकलेट वाली पेस्ट्री बना रहे हैं इसलिए आप बिस्किट चॉकलेट वाला ही लें।

3. इसके बाद बिस्किट के ग्राइंड हो जाने के बाद उसमें चीनी डालकर भी ग्राइंड कर लें।

4. अब एक बाउल में बिस्किट का पाउडर निकाल लें और उसमें दूध डालें। दूध ज्यादा ना हो क्योंकि हमें गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है।

5. इसके बाद अब इस पेस्ट को 10 से 15 मिनट के लिए रख दें और फिर इसमें आधा चम्मच ईनो डालें।

6. इसके बाद पूरे पेस्ट को अच्छे से मिलाएं और ओवन या गैस पर पकाने के लिए रख दें।

7. गैस पर इसे पकाने में 7 से 10 मिनट लगेंगे। वहीं ओवन में 3 से 5 मिनट दे।

8. पकने के बाद आप इसे बाहर निकालकर ठंडा करें और पेस्ट्री की शेप में काटकर खाएं।

Related News