इंटरनेट डेस्क। भारतीय लोगों तक लगाने का बहुत ज्यादा शौक होता है इसलिए भारतीय लोग अपने खाने के साथ सब्जी हो या ना हो लेकिन चटनी जरूर शामिल करता है। भारत में सभी राज्य में अपनी-अपनी फेमस चटनी है। ज्यादातर राज्यों में पुदीना और धनिया की चटनी ज्यादा बनाई जाती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे लौकी के बारे में। लौकी की सब्जी का नाम आते हैं ज्यादातर लोग अपना मुंह बनाने लगte हैं। अगर आपको भी लौकी को सब्ज़ी पसंद नही है तो आपको इसका सेवन चटनी के रूप में करना चाहिए क्योंकि लौकी का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लौकी की चटनी भी अन्य चटनियों की तरह ही टेस्टी होती है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है लौकी की चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने का आसान तरीका -

* लौकी को चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. 1 लौकी (बारीक कटी हुई)

2. 1 चम्मच तिल के बीज

3. 1 चम्मच जीरा

4. 4 चम्मच तेल

5. 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

6. 1 मुठ्ठी चना दाल

7. 2-3 टमाटर ( बारीक कटे हुए)

8. 4-5 हरी मिर्च

9. आधा चम्मच हल्दी

10. स्वादानुसार नमक

* लौकी की चटनी बनाने का आसान तरीका :

1. लौकी की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2 छोटे चम्मच तेल में 1 मुठ्ठी चना दाल, 1 चम्मच लाल लाल मिर्च,1 चम्मच लाल जीरा और 1 चम्मच लाल तिल के बीज को अच्छे से भून लें।

2. इसके बाद अब दोबारा पैन में 1 चम्मच तेल डालें और कटी हुई हरी मिर्च को फ्राई कर लें।

3. अब कटी हुई लौकी को इसमें डालकर कम आंच पर पका लें। लौकी को तब तक पकाएं जब तक कि यह सॉफ्ट न होने लगे।

4. इसके बाद अब मिक्सी के जार में दाल डालकर इसे पीस लें। तथा इसका पाउडर बना लें।

5. अब पैन में टमाटर के साथ हल्दी और नमक डालकर इसे भी कुछ देर तक पकाएं। पकने के बाद अब सभी चीजों को एक साथ डालकर मिक्सी में अच्छे से ब्लेंड करें।

6. लीजिए तैयार है आपकी लौकी की चटपटी चटनी।

7. इस लौकी की चटनी को आप दाल-चावल से लेकर पराठे तक के साथ सर्व कर सकती हैं।

Related News