अधिकतर लोगों को खाने के साथ अचार चटनी खाने का शौक होता है। चटनी बनाने के लिए कुछ इंग्रीडियट्स बहुत सामान्य होते हैं जिसमें टमाटर लहसुन धनिया और पुदीना शामिल है। इस बात को हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि खाने में तड़का लगाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है इसइससे खाने में स्वाद और सुगंध दोनों बढ़ जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी लहसुन और पुदीने की चटनी खाई है चटनी का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आने लगता है आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं लहसुन और पुदीने की चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने की आसान रेसिपी -


* लहसुन और पुदीने की चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1.15 लहसुन की कली
2.1 कप पुदीना
3. 2 चम्मच सरसों के बीज
4. 5 सूखी लाल मिर्च
5. कुछ करी पत्ते
6. स्वादानुसार नमक
7. 2 चम्मच तेल


* लहसुन और पुदीने की चटनी बनाने की आसान रेसिपी :

1. लहसुन और पुदीने की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर पैन को गर्म होने के लिए रख दें और फिर इसमें 1 चम्मच तेल डालें।
2. इसके बाद जब जैसे ही तेल गर्म हो जाए इसमें 1 चम्मच सरसों के बीज और 5 सूखी लाल मिर्च डालें।
3. इन दोनों चीजों को अच्छे से भून लें।
4. इसके बाद अब इसमें लहसुन डालें और इसे तब तक भूनें जब तक कि यह सुनहरे रंग के ना हो जाए।
5. जब आपके लहसुन अच्छे से फ्राई हो जाए तब इसमें पुदीना के पत्ते डालें और जब यह सिकुड़ने लगे तब गैस बंद कर दें।
6. इसके बाद अब इसमें स्वाद अनुसार नमक के साथ इन सभी चीजों को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें।
7. चटनी को एक बाउल में निकालकर रख दें।
8. इस बात का खास ध्यान रखें कि चटनी ज्यादा गाढ़ी न हो इसके लिए पानी डालकर इसे ब्लेंड करें।
9. इस तरह तैयार है आपकी पुदीना और लहसुन की चटनी।
10. अब आप इस चटनी को डोसा, इडली और दाल-चावल के साथ सर्व कर सकती हैं। और इसका स्वाद ले सकते है।

Related News