आपके बच्चों को चॉकलेट आइस क्रीम तो पसंद होगी ही तो फिर अबकी बार उन्हें चॉकलेट आइस क्रीम घर पर बनाकर खिला दें। अगर आपको लग रहा है कि इसमें कई सारी सामग्री की आपको जरूरत होगी, तो जान लें कि इसे आप सिर्फ 3 चीजों से बना सकती हैं। यह रेसिपी शेफ कुणाल कपूर ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की थी और उन्होंने बताया कि इसे आसानी से आप कैसे बना सकते हैं। वह कहते हैं, 'घर पर बनी चीज, खासतौर से मीठा अगर आसानी से बन जाए तो उसका स्वाद दोगुना हो जाता है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे चॉकलेट आइस क्रीम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने की आसान रेसिपी के बारे में -

* चॉकलेट आइस क्रीम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. 250 ग्राम डेरी क्रीम/ व्हिपिंग क्रीम

2. 35 ग्राम कोको पाउडर

3. चॉकलेट चिप्स (मुट्ठीभर)

4. 1½ कप कंडेंस्ड मिल्क

5. ½ छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर

6. रोस्टेड बादाम (मुट्ठीभर)

* चॉकलेट आइस क्रीम बनाने की आसान रेसिपी :

1. सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में क्रीम डालकर उसे 2-3 मिनट अच्छी तरह से फेंट लें। आप उसे ब्लेंडर से बीट से भी बीट कर सकती हैं। आपकी क्रीम फ्लफी होनी चाहिए।

2. इसके बाद एक दूसरे मिक्सिंग बाउल में कंडेंस्ड मिल्क डालें फिर उसमें कोको पाउडर छानकर डालें।

3. इसमें 2 बड़े चम्मच व्हिप्ड क्रीम डालें और उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। ध्यान रखें कि उसमें किसी तरह के डल्ले या लंप न बनें।

4. लास्ट में सारी व्हिप्ड क्रीम इस मिक्सचर में तैयार करके डालें और फिर से अच्छे से मिला लें।

5. अगर आप चाहें तो इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें नट्स और चोको चिप डाल सकते हैं।

6. आखिर में कटे हुए बादाम, चुटकी भर दालचीनी पाउडर और चोको चिप डालकर मिला लें और तैयार आइस क्रीम को फ्रीजर में रख दें।

7. वैसे तो आइस क्रीम 2-3 घंटे में सेट हो जाती है, लेकिन अगर यह सेट न हुई हो तो इसे 24 घंटे के लिए रखें।

8. आइस क्रीम तैयार होने के बाद इसके सर्विंग बाउल में डालकर सर्व करें। आपके बच्चों को घर पर बनी ये आइस क्रीम बहुत पसंद आएगी।

Related News