खाने के स्वाद को दोगुना बढ़ाने के लिए अक्सर चटनी पहली पसंद होती है। चटनी की कई वैरायटिज भी होती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि चटनी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है। भारत में स्पेशल चटनी खाने को भी मिलेगी। जैसे साउथ इंडिया की तरफ नारियल की चटनी बेहद फेमस है। वहीं उत्तराखंड के लोग तिल की चटनी बनाते हैं। हालांकि, ज्यादातर घरों में प्याज की चटनी बनाई जाती है। लेकिन क्या आप केवल एक ही तरीके से प्याज की चटनी बनाती है? अगर आपका जवाब हां है तो इस लेख के जरूर पढ़े। क्योंकि इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे प्याज की चटनी बनाने का आसन और अलग तरीका । आइए जानते है प्याज की इस चटनी को बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने का तरीका -

* प्याज की चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. 8 प्याज

2. 7 सूखी लाल मिर्च

3. 1/2 छोटा चम्मच उड़द दाल

4. 1/2 बड़ा चम्मच तेल

5. 2 बड़े चम्मच इमली

6. आवश्यकता अनुसार नमक

7. 1/2 छोटा चम्मच राई

8. आवश्यकता अनुसार पानी

* प्याज की चटनी बनाने का आसन तरीका :

1. सबसे पहले 8 प्याज को छिलकर बारीक काट लें। अब एक पैन में 1/2 बड़ा चम्मच तेल गर्म करने के लिए रख दें।

2. जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें कटे हुए प्याज, इमली और सूखी लाल मिर्च को थोड़ी देर तक भूनें।

3. फिर इसमें स्वादानुसार नमक डालें और करीब 4-5 मिनट तक दोबारा हल्की आंच पर सुनहरा होने तक भून लें।

4. अब इस पेस्ट को ठंडा होने के लिए रख दें। अब जब यह ठंडा हो जाए तब इसे मिक्सी में पीस लें।

5. यह ज्यादा गाढ़ा न हो इसके लिए थोड़ा सा पानी मिलाकर ब्लेंड करें।

6. अब दोबारा से तेल गर्म करें और 1/2 छोटा चम्मच उड़द की दाल को भून लें।

7. इसके बाद एक बाउल में चटनी डालें और ऊपर से दाल डालें। लीजिए तैयार है आपकी प्याज और सूखी लाल मिर्च की चटनी।

Related News