अंडा करी हम सभी के घरों में बनाई जाती होगी। लेकिन क्या कभी आपने अपने घर पर होटल जैसी अंडा करी बनाई है। क्योंकि कुछ चीजें ऐसी होती है जिन्हें हम इतने ही अच्छे तरीके से घर पर बना ले लेकिन उनमें होटल जैसा स्वाद नहीं मिल पाता। चाहे वह ढाबे की चिकन करी हो या अंडा करी। यदि आप भी अपने घर पर होटल जैसी अंडा करी बनाना चाहते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें क्योंकि इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे होटल जैसी अंडा करी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने की आसान रेसिपी -


* अंडा करी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. 7-8 अंडे
2. 2 लहसुन की कलियां
3. 1 इंच अदरक
4. 1 बड़ा चम्मच देगी मिर्च लाल पाउडर
5. 2 मीडियम साइज के टमाटर
6. 1 चम्मच धनिया पाउडर
7. हरा धनिया बारीक कटा हुआ
8. 2 चम्मच सफेद सिरका
9. पानी आवश्यकतानुसार
10. नमक स्वादानुसार
11. 2 चम्मच तेल

* अंडा करी बनाने का आसान तरीका :

1. अंडा करी बनाने के लिए सबसे पहले एक तरह अंडों को उबाल लें। अंडे उबल जाएं तो उन्हें छीलकर और उनमें फोर्क से छेद करके अलग रखें।
2. इसी बाद अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। इसमें अदरक, लहसुन डालकर सॉते करें। इसके बाद प्याज डालकर उसे पारदर्शी होने तक पकाएं। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर डालें और मिक्स करें।
3. अब इसमें तुरंत टमाटर और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह से भून लें। इसमें पानी डालकर इसे ढककर पकाएं।
4. जब टमाटर नरम हो जाए तो मसाले को ठंडा कर लें। इसके बाद इसमें ब्लेंडर में पीस लें।
5. अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। उसमें अंडे डालकर फ्राई करें। इसमें ऊपर से देगी लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह अंडों को भूनें।
6. इसके बाद ग्रेवी वाले पैन में 1 कप पानी डालकर गर्म करें और उसमें पिसी हुई ग्रेवी डालकर पकने दें।
7. स्वादानुसार नमक डालकर पकाएं और फिर अंडे डालकर मिक्स करें।
8. आखिर में हरा धनिया डालकर गार्निश करें। और इस तरह आपकी अंडा करी सर्व करने के लिए तैयार है।

Related News