इंटरनेट डेस्क. हमारे हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत महत्व माना जाता है इस दौरान अधिकतर लोग व्रत रखते हैं। नवरात्रि में किए जाने वाले व्रत के दौरान खाने-पीने के कुछ ऑप्शन हमारे पास बचते है। व्रत के दौरान हमारे शरीर को कुछ ऐसी चीजों की आवश्यकता होती है जिसका सेवन करने से हमारे शरीर को एनर्जी मिले। ऐसे में आप व्रत के दौरान अच्छे ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। इन ड्रिंक्स का सेवन करने से हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है। ड्रिंक का सेवन व्रत करने वाले और सामान्य लोग दोनों ही कर सकते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं इस ड्रिंक को बनाने का आसान रेसिपी -

* बादाम शेक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. दूध

2. कस्टर्ड पाउडर

3. इलायची

4. चीनी

5. बादाम

* बादाम शेक बनाने का आसान तरीका :

1. बादाम शेक बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन में दूध गर्म करना है।

2. इसके बाद दूध गर्म हो जाने के पर पैन में कस्टर्ड पाउडर और इलायची डाल दें। 15 मिनट तक दूध को पकाएं।

3. इसके बाद दूध में ग्राइंड किया हुआ दूध का पाउडर और चीनी डाल दें।

4. अब शेक को गिलास में डालें और ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें।

5. ठंडा होने के बाद शेक को ड्राई फ्रट से गार्निश करें और सर्व करें।

Related News