इंटरनेट डेस्क. बरसात के मौसम में सभी लोगों का रोज कुछ ना कुछ नया और चटपटा खाने का मन हमेशा बना रहता है लेकिन कभी कबार समय कम होने की वजह से और आलस वजह से कुछ भी बनाने से पहले सोच में पड़ जाते है की क्या बनाए। क्योंकि सिर्फ आपको अपने लिए ही नहीं बल्कि घर के सभी सदस्यों के लिए बनाना पड़ेगा। अगर आप भी अपने लिए ऐसी ही कोई डिश बोल रही है जिसे बनाने में कम समय लगे और वह आपके लिए टेस्टी और है तो आप घर पर चना दाल पुलाव बना सकती हैं खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और शरीर के लिए हेल्दी भी होता है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है घर पर चना दाल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने का आसान तरीका -

* चना दाल पुलाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. 2- कप बासमती चावल

2. 1 कप- चना दाल

3. 8- लौंग

4. 2- प्याज (कटा हुआ)

5. 1- टमाटर

6. 4 बड़े चम्मच- घी

7. 5- हरी मिर्च (कटी हुई)

8. 1 छोटा टुकड़ा- अदरक

9. 1 छोटा चम्मच- जीरा

10. 1 टुकड़ा- दालचीनी

11. 6- इलायची

12. स्वादानुसार- नमक

* चना दाल पुलाव बनाने का आसान तरीका :

1. चना दाल पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले चावल और दाल को अच्छी तरह से धोकर उन्हें 15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।

2. इसके बाद अब कुकर में घी डालें और इसे गर्म कर लें। फिर इसमें जीरा, दालचीनी, इलायची और लौंग डाल दें।

3. इन सभी चीजों को कुछ देर के लिए पकने दें और फिर इसमें प्याज, अदरक और मिर्च डाल दें।

4. अब आप इन सभी चीजों को सुनहरा होने तक भून लें और फिर इसमें दाल डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

5. अब इसमें लगभग 1 से 2 कप पानी डालें और एक सिटी आने आने तक पकने दें।

6. फिर आप इसमें चावल और 1.5 कप पानी डाल दें। इसे लगभग 2 सिटी आने तक पकने दें।

7. अब गैस बंद करें और इसे हरी चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करें।

Related News