सोसाइटी में पितृ पक्ष तथा अध्यात्म से जुड़ी सटीक खबरों के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें, यह खबर आपको कैसी लगी कमेंट करके हमें बताएं।

दोस्तों, आपको जानकारी के लिए बता दें कि 9 अक्टूबर को पितृ पक्ष की समापन तिथि है। ऐसे में पितरों की आत्मा की संतुष्टि के लिए श्राद्ध कर्म करने को अब बहुत कम ही दिन बचे हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, पितरों के प्रसन्न होने पर जातक को जीवन में नाना प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इसीलिए श्राद्ध पक्ष में हर हिंदू परिवार अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रकार के कर्म करता है, साथ ही दान-पुण्य आदि भी करता है।

लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि पितृ पक्ष में महालक्ष्मी को प्रसन्न कर इंसान अपनी आर्थिक कठिनाईयों से निजात पा सकता है। इस स्टोरी में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि पितृ पक्ष में पितरों को खुश करने तथा महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए क्या करना चाहिए।

दोस्तों, यह बात सभी जानते हैं कि हिन्दू धर्म में स्त्री को लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसलिए घर में बेटी के जन्म होते ही कहा जाता है कि घर में लक्ष्मी आई है। घर की बेटी को सप्ताह के अलग-अलग दिन विशेष प्रकार के भोजन करवाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।

- सोमवार के दिन चावल की खीर दें।

- मंगलवार को इमरती देना शुभ है।

- बुधवार के दिन साबूदाने की खीर खिलाएं।

- गुरुवार के दिन पुत्री को बेसन का हलवा देना शुभ है।

- शुक्रवार के दिन अपनी बेटी को मखाने की खीर खिलाएं।

- शनिवार के दिन लक्ष्मी स्वरूपा बेटी को बादाम का हलवा खिलाना शुभ रहेगा।

- रविवार के दिन घर की बेटी को शहद भेंट करें।

गौरतलब है कि अगर घर में कोई कन्या अथवा स्त्री ना हो तब किसी ब्राह्मण सुहागन स्त्री को कलश, इत्र, जरकन, शक्कर, आटा और घी भेंट करें। ऐसा करने से देवी महालक्ष्मी अवश्य प्रसन्न होंगी।

Related News