इंटरनेट डेस्क। कल से फरवरी माह शुरू होने वाला है। महीने के पहले दिन फास्टैग को लेकर एक नियम बदलने वाला है। इसके तहत अब कोई भी एक से ज्यादा फास्टैग का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। आज के बाद अगर आपके पास दो फास्टैग हैं तो इनमें से एक ब्लैकलिस्ट हो जाएगा।

अगर इसमें पहले से बैलेंस है तो आप इसका आप उपयोग नहीं कर पाएंगे। इसी कारण अगर आपके पास दो या इससे ज्यादा फास्टैग हैं तो इन्हें आज ही सरेंडर करवा देना सही होगा। ऐसा करने से आपको आर्थिक नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा।

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार की ओर से वाहनों पर फास्टैग लगाना जरूरी किया जा चुका है। फास्टैग से ही एक राज्य से दूसरे राज्य में प्रवेश करते समय आपका टोल टैक्स काटा जाता है। आज ही फास्टैग की ईकेवाई करवाना भी जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर आपसे डबल टोल वसूला जाएगा।

PC: abplive

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।


Related News