यदि आप कुर्ती पहन कर स्‍टाइलिश नजर आना चाहती हैं तो आपको अपनी हाइट अनुसार उसका चुनाव करना चाहिए। दरअसल, कुर्ती के प्रिंट और स्टाइल से हाइट कम या ज्‍यादा लगने लगती है। महिलाएं किसी भी उम्र की हों या फिर उनका वजन या फिर फिगर कैसा भी हो, कुर्तियां पहनना सभी को भाता है। इसकी वजह यह है कि कुर्तियां आपको ट्रेंडी लुक देती हैं और आरामदायक भी होती हैं। ज्यादा लंबाई वाली लड़कियां अगर कुर्ती के चुनाव में जरा भी गलती करती हैं, तो उनकी अच्छी हाइट कुर्ती में कहीं छुप जाती है। और वो मनचाहा लुक नहीं पा पाती। आइए इस लेख के जरिए आपको बताते है कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिन्हें अपनाकर ज्यादा लंबाई वाली लड़कियां भी कुर्ती में स्टाइलिश लुक पा सकती है। आइए जानते है विस्तार से -

1. कुर्ती विद जैकेट या श्रग :

लंबी लड़कियों को कुर्ती में अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए जैकेट या फिर श्रग को क्‍लब कर सकती हैं। इसके लिए आप कुर्ती से मैच करता हुआ या फिर कुर्ती के साथ कंट्रास्ट प्रिंट वाली जैकेट या श्रग पहन सकती हैं। इससे कुर्ती स्टाइलिश नजर आती है और आप दिखने में खूबसूरत भी लगती हैं।

2. एंकल लेंथ कुर्ती का करें चयन :

अगर आपकी हाईट ज्यादा है तो आपको इस बात का ध्यान जरूर रखना है कि कुर्ती की लेंथ कम न हो। यदि कुर्ती की लेंथ कम होगी तो वह अधिक हाइट वाली लड़कियों पर अच्छी नहीं लगेगी। लंबी लड़कियों को हमेशा घुटनों से लंबी कुर्तियां ही पहननी चाहिए। बेस्‍ट होगा कि आप एंकल लेंथ कुर्तियां पहनें। इस तरह की कुर्तियां आजकल फैशन में भी हैं। इससे आपकी हाइट और भी ज्यादा अच्‍छे से फ्लॉन्‍ट होती है।

3. वेस्ट बेल्ट :

अगर आपकी हाइट अच्‍छी है तो आप अनारकली कुर्ती या स्‍ट्रेट कुर्ते के साथ बेल्ट भी कैरी कर सकती हैं। कुर्ती के साथ बेल्‍ट पहने का ट्रेंड आजकल खूब पसंद किया जा रहा है। मगर यह केवल उन लड़कियों पर अच्छा लगता है, जिनकी हाइट अच्छी होती है। बाजार में आपको ट्रेडिशनल लुक वाली बेल्‍ट भी मिल जाएंगी। आपको यह देखना है कि आपके कुर्ते के साथ कौन सी बेल्‍ट अच्छी लग रही है।

4. हाई स्लिट कुर्ती :

लंबी लड़कियों को हाई स्लिट वाली कुर्तियां पहननी चाहिए। हालांकि, ऐसी लड़कियों पर कलिदार कुर्तियां भी अच्‍छी लगती हैं। मगर आप यदि फ्रंट स्लिट कुर्ती पहन रही हैं, तो आपको हाई स्लिट रखनी चाहिए। अगर साइड स्लिट रख रही हैं, तो उसे भी कमर तक रखें। छोटी स्लिट वाली कुर्तियां लंबी लड़कियों पर अच्छी नहीं लगती हैं और इससे उनकी हाइट भी कम नजर आती है।

Related News