इंटरनेट डेस्क। लड़कियां अपने होठों की खूबसूरत को बढ़ाने के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन अक्सर यह देखा जाता हैं कि जब वो अपने होठों के लिए लिपस्टिक चुनने के बारे में सोचती हैं तो उन्हें नए शेड चुनने में काफी दिक्कत आती है।

नए शेड को इस्तेमाल करने पर खूबसूरत लुक ना मिलने के डर से अक्सर लड़कियां पुराने ही शेड जैस-ब्राउन या पिंक कलर का ही इस्तेमाल करती रहती हैं। लेकिन अगर आप फैशन के हिसाब से अप टू डेट रहना चाहती हैं तो आज हम आपको कुछ ट्रैंडी लिपकर दिखाएंगे जो आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देंगे।

कॉपर शेड: शाम की पार्टी पर लगाने के लिए कॉपर शेड एक दम परफेक्ट है। ये लिपकलर होंठों को पाउटी लुक देगा। सिंपल लुक में ग्लैमरस दिखने के लिए कॉपर लिप शेड लगाएं। इस कलर की आप किसी भी ड्रेस के साथ मैच कर सकती है।

पर्पल कलर: अगर आप पर्पल कलर की ड्रैस पहनकर पार्टी में जा रही हैं तो उसके साथ इसी कलर की लिपशेड भी लगा सकते हैं। आप चाहते तो इसके साथ मिलता-जुलता शाइनी आईलाइनर भी लगा सकते हैं। आईलाइनर लगाने पर आपको ग्लैमरस लुक मिलेगा।

ब्राउन कलर : 2018 में ब्राउन कलर लिपशेड भी ट्रैंड में रहेगी। अगर आपको डार्क शेड्स पसंद है तो चॉकलेट ब्राउन कलर भी लगा सकती हैं। लोगो के बीच आजकल ये लिप कलर बहुत पॉपुलर हो रहा है।

न्यूड लिप शेड : अगर आपको ब्राइड कलर पसंद नहीं है और जो महिलाएं नॉ मेकअप लुक पसंद करती हैं उनके लिए न्यूड लिप शेड बेस्ट ऑप्शन है। नैचुरल लुक पाने के लिए ग्लॉसी लिपस्टिक ट्राई करें।

Related News