कई लोग आंखों के फड़कने को शुभ- अशुभ मानने की गलती कर बैठते हैं। अगर आपकी आंखे फड़क रही हैं, तो इसके पीछे ये 5 समस्याएं जिम्मेदार हो सकती हैं। आइए जानें, सेहत से जुड़े उन कारणों के बारे में।

तनाव

तनाव की वजह से जब नींद पूरी नहीं होती हैं, तब आंख फड़कने की समस्या होती है। तनाव की वजह अच्छी तरह से नींद नहीं आती है, जिसका दुष्प्रभाव पूरे शरीर पर पड़ता है।
मांसपेशियों की समस्या
आंख की मांसपेशियों से संबंधित समस्या होने पर भी आंख फड़क सकती है। अगर लंबे समय से आंख फड़क रही है, तो एक बार आंखों की जांच करवा लें। हो सकता है, चश्मा लगाने की जरूरत हो।

थकान


कम्यूटर, लैपटॉप पर ज्यादा देर काम करते रहने से भी आंख फड़कने की समस्या हो सकती है। अत्यधिक थकान होने पर आंखों में भी समस्याएं होती हैं।

सूखापन

आंखों में एलर्जी, पानी आना, खुजली आदि की समस्या होने पर आंख फड़कने की समस्या उत्पन्न होती है। कभी-कभी आंखों में सूखापन होने पर भी आंख फड़कने की समस्या होती है।

पोषक तत्वों की कमी

शरीर में पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि की कमी होने पर भी आंख फड़कने की समस्या पैदा सकती है। अत्यधिक कैफीन अथवा शराब का सेवन करना भी इस समस्या को जन्म देता है।
केले और खीरे का सेवन

शरीर में मैग्नीशियम और पोटेशियम की कमी से आंखें फड़कती हैं। इसलिए रोजाना 2 केले का सेवन करते रहें। मौका मिलने पर आंखों की परतों पर खीरे का पतला टुकड़ा काटकर रखें।

Related News