छुआरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, आयरन और कैल्शियिम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसकी तासीर काफी गर्म होती है इसलिए इसको दूध के साथ खाना बढ़िया रहता है। इसे दूध में उबालकर सेवन करने से कई बीमारियां ठीक होती हैं। आइए जानिए इसके सेवन से मिलने वाले फायदे के बारे में ,,

दूध और छोहारे के रोजाना सेवन से शरीर की समस्‍त कमजोरी दूर हो जाती है। सर्दियों में इसके नियमित सेवन से शरीर में रक्‍त की कमी दूर होती है। मसल्‍स को मजबूती मिलती है। साथ पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी दूर होती है। यह दुबले पतले पुरुषों के लिए बहुत ही फायदेमंद आहार है।

पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखने के लिए भी गर्म दूध के साथ छुआरा का सेवन करना फायदेमंद होता है। इससे कब्ज की समस्या नहीं होने पाती है।

छुहारा कैल्शियम से समृद्ध होता है। इसके अलावा दूध में भी प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इनके सेवन से ह‍ड्डियां मजबूत होती है। साथ ही अर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम हो जाता है। बोन डेंसिटी को बढ़ाते हैं।

Related News