पपीता एक ऐसा फल है, जिसे खाने में हम नख़रे करते है लेकिन जब आप जानेंगे इसके फायदे तो हर दिन करोगे इसका सेवन, पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पपीता का जूस कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने में सहायक होता है, पपीते में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं। यदि पपीते को हर दिन सुबह सेवन किया जाये तो शरीर में जबर्द्दस्त बदलाव होते हैं, आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं।

हर दिन सुबह पपीते का सेवन करने से भूख और शारीरिक शक्ति बढती है, यह पाचन तन्त्र को भी मजबूत रखता है, पपीते के जूस के सेवन से अनिद्रा, कब्ज, सिरदर्द, दस्त आदि रोगों में राहत मिलती है, पपीता इल के रोगों, और पेट के रोगों को भी दूर करने में सहायक होता है।

पपीता कच्चा या पक्का किसी भी रूप में खाया जा सकता है। इसके नियमित सेवन शरीर मजबूत और बलशाली बनता है, पपीते के पत्तों का उपयोग हाई ब्लडप्रेशर में लाभकारी होता है, कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर भी खाई जा सकती है, जो काफी फायदेमंद होती है।

Related News