हमारे जीवन में बदलाव छोटी-छोटी चीजों से ही आते है। कई बार एक छोटा सा बदलाव हमारे जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। हमारे सामने आने वाली परेशानियां और चुनौतियों की मूल जड़ तक हमें पहुंचना चाहिए और इनके उपाय हमें वास्तु शास्त्र से ही मिलते है। आपके घर की दीवार पर लगी एक घड़ी भी वास्तु दोष उत्पन्न कर सकती है।

वास्तु के अनुसार घर में रखी बंद घड़ी आपके जीवन में समस्याओं को पैदा कर सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटी-फूटी घड़ी तथा बंद घड़ी दुर्भाग्य का सूचक होती है। इसलिए आज ही सबसे पहला काम आप यह करें की घर में मौजूद बंद और टूटी-फूटी घड़ी को हटा दें।


हम घर में घड़ी लगाते समय दिशा का ध्यान नहीं देते है। जो वास्तु के अनुसार बिल्कुल ही गलत है। गलत दिशा में घड़ी लगाने से आपको आर्थिक हानि उठानी पड़ेगी साथ ही आपकी प्रगति भी नहीं होगी। वास्तु की मानें तो अगर घर में दक्षिण दिशा में घड़ी लगी हुई है तो घर का मुखिया सदैव बीमार रहेंगा। साथ ही साथ दक्षिण दिशा में घड़ी लगी रहने से प्रगति के अवसर नहीं मिलेंगे।

अब आप जब भी घर में घड़ी लगाए तो दिशाओ का ध्यान रखें। आप इस बात का विशेष ध्यान रखे की जिस दीवार पर आप घड़ी लगा रहें है वो दक्षिण और पश्चिम दिशा में नहीं होनी चाहिए। नहीं तो आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। वास्तु के अनुसार घड़ी पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर लगाई जानी चाहिए। अगर पूर्व या उत्तर दिशा में घड़ी लगाई जाती है तो वास्तु के अनुसार आपको शुभ-लाभ और उन्नति प्रदान होगी।

Related News