महान अंग्रेज़ी लेखक एच.जी.वेल्स ने इतिहास में अंकित सभी राजाओं और महाराजाओं में सम्राट अशोक को महान बताया है। बता दें कि सम्राट अशोक एकमात्र ऐसा सम्राट था, जिसने सारे भारतीय उपमहाद्वीप पर शासन किया। इस स्टोरी में हम आपको सम्राट अशोक के बारे में एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप अपने इस सम्राट पर गर्व करेंगे। टैलबोट मंडी एक अंग्रेज लेखक ने 1923 में 9 Unknown Men नाम से एक उपन्यास प्रकाशित किया था। इसमेें म्राट अशोक द्वारा नियुक्त किए गए दुनियाभर के उन 9 अज्ञात लोगों की कहानी है, जिन्हें 9 किताबों के जरिए 9 अलग-अलग प्रकार की विद्याओं को संरक्षित करने का काम सौंपा गया था।

1. राजनीति

इस किताब में राजनीति से जुड़ी सभी चीजों का वर्णन किया गया था। कहते हैं कि इस किताब में राजनीति पर लिखी हुई बातों को संसार के किसी भी देश पर आसानी से लागू किया जा सकता था। इस किताब में राजनीति का संपूर्ण ज्ञान निहीत था।

2. शरीर क्रिया विज्ञान

शरीर विज्ञान से जुड़ी ​इस किताब में यहां तक जानकारी दी गई थी कि किस प्रकार से किसी आदमी को छूने मात्र से कैसे मृत्यु प्रदान की जा सकती है। ऐसा कहा जाता है कि जूडो इस पुस्तक से निकला अंशमात्र ज्ञान है।

3. सूक्ष्मजैविकी

सम्राट अशोक की तीसरी किताब में सूक्ष्मजैविकी से संबंधित ज्ञान उपलब्ध कराया गया था। इस पुस्तक में तरह-तरह की दवाईयों का उल्लेख किया गया था।

4. धातुओं का रूपांतरण

चौथी किताब में यह जानकारी दी गई थी कि मंदिरों में सोने की कमी होने पर किसी प्रकार से अन्य धातुओं को सोने में रूपातंरित किया जा सकता है।

5. संचार

सम्राट अशोक की इस पांचवी किताब में सभी तरह की संचार व्यवस्था से जुड़ी जानकारी दी गई थी। चाहे वह संचार सांसारिक हो या फिर अलौकिक। यह किताब करीब 2500 साल पहले लिखी गई थी।

6. गुरुत्वाकर्षण

सम्राट अशोक की यह 6वीं किताब गुरुत्वाकर्षण के रहस्यों पर आधारित थी।

7. प्रकाश

7वीं किताब प्रकाश की गति पर आधारित थी।

8. समाजशास्त्र

8वीं किताब समाजशास्त्र के ज्ञान पर विस्तृत प्रकाश डालती थी।

9. विश्वोत्पत्ति

सम्राट अशोक की इस 9वीं किताब में इंसानी पहुंच से बाहर के विश्वोत्पत्ति के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई थी। ऐसा माना जाता है कि सम्राट अशोक द्वारा नियुक्त वह 9 लोग पूरे संसार की उन्नति के लिए समर्पित थे। लेकिन इन 9 अज्ञात लोगों की कोई पहचान नहीं थी और ना ही इनके धर्म की कोई पहचान बताई गई है।

Related News