कमजोर आंखों पर लगा नजर का चश्मा आपके व्यक्तित्व को खराब करने में खासा योगदान देता है। कमजोर आंखों के लिए 90 फीसदी इंसान खुद ही दोषी होते हैं। आजकल पोषक तत्वों की कमी से आंखों की रोशनी बहुत तेजी से कम हो रही है। इसके अलावा नींद की कमी, तनाव, सिरदर्द, भागदौड़ भी आंखों की रोशनी कम होने का कारण बनता जा रहा है। जब आंखों की मांसपेशियों को आराम नहीं मिलता है, तब आंख धीरे-धीरे खराब होने लगती है।

आज हम आपको इस स्टोरी में ऐसे 2 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन करने से आंखें हमेशा स्वस्थ्य बनी रहेंगी।


- अपनी आंखों को हमेशा स्वस्थ बनाए रखने के लिए सप्ताह में तीन बार मछली का सेवन करें। मछली के सेवन से आंखों में ड्राई-आई सिंड्रोम की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

- पालक का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

- अपने आहार में अंडे को भी शामिल करें। इससे बॉडी को ल्‍यूटिन और जियाक्‍साथिन मिलता है, जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।

बरतें यह सावधानी

घर, ऑफिस या गाड़ी में ऐसी हवा से बचें, जो आपकी आंखों पर सीधी लगती हो। शुष्क हवा लगने से अंधापन और कार्निया की बीमारी हो सकती है। साल में कम से कम एक बार आंखों की जांच अवश्य करवाएं।
कम्‍प्‍यूटर का इस्‍तेमाल करते समय हर सेकेंड कम से कम तीन से चार बार अपनी आंखों को झपकाना चाहिए। आंखों को ठंडे पानी से धोते रहें, जिससे आंखों में डिहाईड्रेशन नहीं होगा और वह स्‍वस्‍थ रहेगी।

Related News