अंगूर एक ऐसा फल है जिसे आप साबुत खा सकते हैं. इनसे न तो छिलका उतारने का झंझट और न ही बीज का निकालने का, वैसे आमतौर पर अंगूर दो तरह के होते हैं, हल्के हरे रंग के और काले रंग के। लेकिन शरीर के लिए काले रंग का अंगूर ज्यादा फायदेमंद होता है। काले अंगूर का सेवन हमारे शरीर और त्वचा के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। काला अंगूर में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी, ई पाया जाता है। अंगूर के लाजवाब स्वाद से तो हम सभी परिचित हैं लेकिन कम ही लोगों को पता होता है कि ये सेहत का खजाना भी है।

1. इसका सेवन करने से माइग्रेन दूर होता है। और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। दिमाग से जुड़ी सभी समस्याए दूर हो जाती है। इसके सेवन से पेट सम्बन्धित बीमारी नहीं होती है और साथ ही अगर आपको कब्ज की परेशानी रहती है तो वह भी दूर हो जाती है।

2. हाल में हुए एक शोध के अनुसार, ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी ये विशेष रूप से फायदेमंद है।

3. खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलकार पीने से खून की कमी दूर हो जाती है। यह हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है।

4. अंगूर प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने और ऊर्जा प्रदान करने के साथ थकान को दूर करती है। अंगूर का सेवन अगर लगातार कुछ हफ़्तों तक किया जाएं तो हड्डियों के हर तरह के रोग दूर हो जाते है।

Related News