अधिकतर आपने सड़कों पर भीख मांगने वाले लोगों को देखा होगा। इसके साथ ही हम भीख मांगने वाले लोगों को लाचार, काम न कर सकने वाले लोगों को ही भिखारी की पहचान करते है। कई बार ऐसी घटना भी आती है की कोई शख्स लाखों रुपए केवल भीख मांग कर जमा कर लेता है। लेकिन आज कल भिखारी भी डिजिटल हो गए है। दरसअल हाल ही में एक शख्स को देखा गया जो ट्विटर पर भीख मांगता है। इसमें और भी खास बात यह है कि ये शख्स ट्विटर पर भीख मांगकर लाखों रुपए जमा कर लेता है।


आपको बता दे कि हर महीने पांच लाख रुपए कमाने वाला ये लड़का न्यूयॉर्क में रहता है। 25 साल के इस लड़के का नाम जोवन हिल है। इससे पहले ये एक रेस्टोरेंट में काम करता था। लेकिन उसने ये जॉब छोड़ कर ऑनलाइन भीख मांगना शुरू कर दिया है। जोवन कहना है कि वो ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स को सर्विस प्रोवाइड करता है, जिसके बदले वे लोग खुश होकर उसे पैसे देते है। इसने बताया कि ये अपने मजाकिया लहजे को ही अपनी सफलता की कुंजी मानता है। उसके ट्वीट और लाइव स्ट्रीमिंग बेहद मनोरंजक होते है। इससे उसके फॉलोओर्स खुश होते है और उसे पैसे भी देते है।

अगर आप जोवन हिल की लाइफस्टाइल को देखेंगे तो देख कर हैरान रह जाएंगे। ट्विटर पर भीख मांगने वाला यह लड़का खुद को किसी सुपर स्टार से कम नहीं समझता है। 25 साल का यह लड़का ऑनलाइन भीख के जरिए ही अपने घर का किराया भरता है और अपने महंगे शौकों को भी पूरा करता है।

Related News