लाइफस्टाइल डेस्क। लस्सी में कई पोषक तत्व होते हैं, जिस कारण लस्सी का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार लस्सी का सेवन करने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी जड़ से समाप्त हो जाती है। आज हम आपको रोजाना एक गिलास लस्सी का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.दोस्तो जो लोग पेट की गैस या एसिडिटी से परेशान होते है, उनके लिए लस्सी पीना फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार लस्सी ठंडी तासीर की होती है, जो पेट को ठंडा रख कर हार्ट बर्न और अपच आदि की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

2.दोस्तो कब्ज की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए भी रोजाना एक गिलास लस्सी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार लस्सी में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा अधिक होती है, जो कब्ज की दूर करता है।

3.आयुर्वेद के अनुसार लस्सी का सेवन वजन कम करने में भी मदद करता है, इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और फैट बिलकुल भी नहीं होता है।

4.दोस्तो कैल्शियम से भरपूर होने के कारण रोजाना लस्सी का सेवन हड्डियों को मजबूत करता है, साथ ही जोड़ों के दर्द की समस्या भी दूर हो जाती है।

Related News