हर हिंदू के घर में तुलसी के पौधे का काफी अधिक महत्व होता है। प्राचीन काल से ही घरों में तुलसी का पौधा लगाया जाता है और ये पूजनीय भी है। ग्रंथों में तुलसी के पौधे को लक्ष्मी का रूप बताया गया है।

तुलसी का पौधा कई औषधीय गुणों से भी लैस होता है। इसे ज्यादातर घर के आंगन में लगाया जाता है। इस से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इस से मन प्रसन्न रहता है।

तुलसी का पौधा लगाते समय ध्यान रखें ये बातें

तुलसी के पौधे को भूल कर भी छत पर नहीं रखना चाहिए। अगर आप छत पर तुलसी का पौधा रखते हैं तो ये अवश्य जानें कि आपकी कुंडली में बुध की स्थिति क्या है? अगर बुध की स्थिति खराब है तो इस से आपको धन की भी हानि हो सकती है।

तुलसी के पौधे को बालकनी में भी नहीं रखना चाहिए। इसे बुरे केतु की निशानी माना जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए।

इस दिशा में रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा घर के उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस से घर में सकारात्मकता आती है और सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

Related News