इंटरनेट डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में भी चीज़ों को दान में देना एक पवित्र कार्य माना जाता है। गरीबों और जरूरतमंद लोगों को किया गया यह दान आपके बुरे समय को दूर करके आपके घर में शांति और खुशाली ला सकता है लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी होती है जिनको कभी भी दान में नहीं देना चाहिए वरना लाभ की बजाय आपको नुकसान हो सकता है।

घर में रखे गए स्टील के बर्तनों को कभी भी दान में नहीं देना चाहिए। शास्त्रों में भी इनको दान करने का कोई उल्लेख नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि स्टील के बर्तनों का दान करना आपके घर और परिवार की खुशियों पर बुरा प्रभाव डालता है।

भोजन का दान करना एक बहुत ही अच्छा धार्मिक काम है। जरूरतमंदों को भोजन देने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है लेकिन दान में कभी भी बासी और जूठा भोजन नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्य बीमार रहने लगते है और परिवार में झगडे भी बढ़ जाते है।

किताबों का दान करना बहुत अच्छा माना जाता है लेकिन अगर किताबें फटी हुई है तो इन्हें दान में नहीं देना चाहिए। फटी हुई किताबों का दान करने से आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कई ज्योतिषीय उपायों में शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए शनिवार के दिन तेल का दान करने के लिए कहा जाता है लेकिन इस्तेमाल किया हुआ या ख़राब तेल दान करने से आपको बुरे परिणाम मिल सकते है।

इस बात को हमेशा ध्यान में रखें कि आपको कभी भी किसी पंडित या अन्य व्यक्ति को पुराने कपड़ें दान में नहीं देने चाहिए। यह कार्य अशुभ माना जाता है और इसकी वजह से लक्ष्मी जी नाराज़ हो सकती है। हालाँकि आप जरूरतमंद लोगों को पुराने कपड़ें दे सकते है लेकिन यह दान के रूप में नहीं होना चाहिए।

Related News