करी पत्ता के बारे में आप जानते ही होंगे। वैसे करी पत्ता खाने की टेस्ट को बढ़ाता है। लेकिन इसके और भू बहुत बेमिसाल फायदे है। जिसके बारे में सायद आप नहीं जानते होंगे। तो चलिए जानते है इसके और भी कई शानदार फायदे, जो इसे बनता है एक लाजवाब ब्यूटी प्रोडक्ट। बाल और फेस के लिए बहुत लाभदायक है। गिरते बालों और डैंड्रफ की प्रॉब्लम का एक सिंपल सॉल्यूशन है करी पत्ता।

1. करी पत्ते का तेल - ये आपके बालों के लिए फायदेमंद है। ये समय से पहले बालों का सफेद होना रोकता है और उन्हें जड़ो से मजबूत बनाता है। इसको बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा नारियल तेल गरम करें और उसमें साफ और सूखे करी पत्ते को मिलाएं. जब पत्तों का रंग बदल जाएं, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। अब अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करके पत्तों को तेल में मैश करें। इसके बाद इसे छान कर, पत्तों को अलग कर लें। आपका तेल लगाने के लिए तैयार है।

2. पिंपल और पिंपल मार्क्स को करे कम - पिंपल्स और मार्क्स के लिए हर बार डॉक्टर के पास जाने की क्या ज़रूरत? इनसे छुटकारा दिलाने के लिए करी पत्ता आसान तरीका है। करी पत्ते को धो लें और पीस कर पेस्ट बना लें। इसमें लेमन जूस मिलाएं और प्रॉब्लम एरिया पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए इसे हर दूसरे दिन लगाएं।

Related News