शक्ति के प्रतीक इस त्योहार को देशभर में हर्षोल्लास से मनाया जाता है और इन 9 दिनों में देवी मां की पूजा-अर्चना की जाती है,लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश के कई शहरों के नाम देवी दुर्गा और उनके अवतारों पर रखे गए हैं,आइये आज इस आर्टिकल में हम उन्हीं नामी शहरों के बारे में जानते हैं।

चंडीगढ़: यह बात भी बहुत कम लोगों को पता होगा कि खूबसूरत शहर चंडीगढ़ का नाम चंडी देवी के नाम पर पड़ा है,यहां चंडी देवी का एक मंदिर है, इस मंदिर का स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच बड़ा धार्मिक महत्व है।

त्रिपुरा: बेहद खूबसूरत उत्तर-पूर्वी राज्य त्रिपुरा का नाम प्राचीन त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पर पड़ा है, यह मंदिर अगरतला से करीब 55 किलोमीटर की दूरी पर एक पहाड़ी पर स्थित है।

श्रीनगर: अक्सर लोग वेकेशंस बिताने के लिए श्रीनगर का रुख करते हैं. श्रीनगर का ये नाम भी देवी के नाम पर पड़ा है,ऐसा कहा जाता है कि यह शहर शारिका देवी मंदिर में स्वयं प्रकट श्री चक्र के रूप में श्री या लक्ष्मी देवी का घर है।

मुंबा देवी: मायानगरी मुंबई शहर को अपना नाम मुंबा देवी मंदिर से मिला, मुंबा देवी का मंदिर जावेरी बाजार के नजदीक स्थित है. यह मंदिर काफी पुराना है और इसे महा अम्बा देवी के सम्मान में लगभग 500 साल पहले बनवाया गया था।

Related News