खानपान की लागत यात्रा के दौरान बहुत अधिक है। जरा सोचिए कि ऐसी जगहों पर मुफ्त खाना खाने से आप भी खुशियों का मजा ले सकते हैं। मुफ्त में खाना खिलाने से गरीब लोगों के साथ-साथ मुश्किल में फंसे यात्रियों को भी मदद मिलती है।

तिरुपति में मिलता है स्वादिष्ट भोजन : बता दे की, तिरुपति मंदिर न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। प्रतिदिन हजारों भक्तों को नि:शुल्क भोजन कराया जाता है। यहां बड़ी संख्या में भक्त भोजन की व्यवस्था के लिए अपनी ओर से मदद करते हैं, बदले में उन्हें किसी और चीज की इच्छा नहीं होती है। कुछ पाने की इच्छा के बिना किया गया दान सबसे अच्छा माना जाता है।

अमृतसर का स्वर्ण मंदिर : आपकी जानकारी के लिए बता दे की, दुनिया भर से लोग अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के दर्शन करने आते हैं। सिखों के इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर आमतौर पर 1 लाख से ज्यादा लोग मुफ्त खाना खाते हैं।

'एक्सचेंज ओवर कॉफी': दिल्ली के नॉर्थ कैंपस में मुफ्त लंच का एक अलग कॉन्सेप्ट उपलब्ध है। यहां किताबों की जगह फूड एक्सचेंज किया जा सकता है। इस जगह को एक्ससीओ के नाम से भी जाना जाता है। गौरतलब है कि यह जगह ज्यादा बड़ी नहीं है, लेकिन यहां हमेशा उजाला रहता है। आप यहां मेनू से अपनी पसंद के अनुसार पकवान चुनकर बदले में किताबें दान कर सकते हैं।

पप्पड़वाड़ा का 'ट्री ऑफ गुडनेस' जरूरतमंदों की भूख मिटाता है: 'ट्री ऑफ गुडनेस' उन लोगों के लिए एक बड़ा सहारा है, जिन्हें कोच्चि में पर्याप्त भोजन नहीं मिल पाता है। दरअसल एक रेस्टोरेंट है जिसके बाहर जरूरतमंदों के लिए फ्रिज रखा हुआ है। इस फ्रिज का नाम 'ट्री ऑफ गुडनेस' है। उनके रेस्टोरेंट में बचा हुआ खाना इसी फ्रिज में रखा जाता है. नीलू कोच्चि के निवासियों से भी यहां अतिरिक्त भोजन रखने का आग्रह करती हैं। यहां जरूरतमंदों को भरपूर भोजन मिलता है।

Related News