ब्रा पहनना महिलाओं के लिए बहुत ही जरूरी है और उसे भी ज्यादा जरुरी है सही तरह से पहनना । ब्रा को लेकर लोगों के मन में कई तरह की भ्रांतियां होती हैं, लेकिन मैं आपको बता दूं कि ब्रा से जुड़ी गलतियां अधिकतर महिलाएं जाने-अंजाने में कर बैठती हैं और जिसके वजह से आगे चलकर उन्हें परेशानी होती है। इसलिए ये जरूरी है कि हम ब्रा से जुड़ी ये गलतियां न करें।

1. अकसर ये गलती ब्रा चुनते समय होती है। अक्सर महिलाओं को अपने कप साइज को लेकर गलत फहमी होती है। ब्रा का चुनाव हमेशा रिब केज और कप साइज दोनों का ध्यान रखते हुए ही करना चाहिए। नहीं तो आपके बॉडी की शेप बिगड़ सकती है।

2. ब्रा में भले ही एक्सपायरी डेट नहीं लिखी होती है, लेकिन ये भी एक्सपायर्ड होती हैं और 8-9 महीने बाद इसका शेप बदलने लगता है। बॉडी के शेप के अनुसार अपनी ब्रा को कम से कम साल में दो बार तो बदलना चाहिए।

3. कई महिलाओं और लड़कियों की ये आदत होती है कि वो दो या तीन दिन लगातार एक ही ब्रा पहन लेती हैं। जिससे ब्रा की इलास्टिक खिंच सकती है। ब्रा की इलास्टिक अगर खराब होती है तो उसका शेप भी ब्रेस्ट साइज के हिसाब से खराब हो जाता है। इसलिए हर दिन ब्रा को चेंज करे।

Related News