लाइफस्टाइल डेस्क। तांबे की धातु में पानी पीने और खाना खाने से हमें कई स्वास्थ्य फायदे होते हैं, इसलिए तांबे की धातु हमारे लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन दोस्तों आयुर्वेद के अनुसार तांबे के बर्तन में कुछ विशेष खाद्य सामग्रियों का सेवन करने की मनाही रहती है, क्योंकि वह हमारे शरीर पर हानिकारक प्रभाव डाल सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे किन खाद्य सामग्रियों का तांबे के बर्तन में भूलकर भी उपयोग नहीं करना चाहिए।
1.आयुर्वेद के अनुसार तांबे के बर्तन में भूलकर भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि तांबे के बर्तन में रखा हुआ दूध जहरीला हो जाता है, जिसके सेवन से हमें फूड प्वॉइजनिंग हो सकती है।

2.तांबे के बर्तन में दही का सेवन करने की भी आयुर्वेद में मनाही है। जानकारी के लिए बता दे की तांबे और दही में मौजूद तत्व के एक साथ मिलने पर रासायनिक प्रतिक्रिया होती है, इस वजह से फूड प्वॉइजनिंग की संभावना बढ़ जाती है।

3.आयुर्वेद के अनुसार तांबे के बर्तन में भूलकर अचार का सेवन भी नहीं करना चाहिए। जानकारी के लिए बता दे की अचार में सिरका मौजूद होता है, जिस कारण वो तांबे के बर्तन के साथ प्रतिक्रिया करता है जिससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

Related News