दही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, अगर हम रोजाना दही का सेवन करते हैं अपने भोजन में तो हमारे बालों का झड़ना भी कम होता है, साथ में ही कैल्शियम मिलता रहेगा दही हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी असरदार रहा है। लेकिन आज ये जानते है कि दही को किन के साथ नहीं खाया जाता है।

दही और मछली: दही और मछली एक साथ खाना बहुत ही नुकसानदायक है लोगों का अक्सर यह मानना होता है कि 2 तरह के प्रोटीन स्रोत को एक साथ नहीं खाना चाहिए,वहीं दूसरी वजह यह भी है कि दही गाय के दूध से बनती है और मछली मांसाहारी स्रोत है जो साथ में खाने से पेट से जुड़ी समस्याओं को पैदा करती है।

प्याज-दही : प्याज-दही में मिलाकर कभी भी ना खाएं अक्सर लोगों को देखा है कि दही में प्याज को मिक्स कर कर खाते हैं, जिसे रायता बनाकर अपनी आदत में भी लाते हैं, वह इसलिए क्योंकि दही अंदर से ठंडी होती हो तो वही प्याज शरीर में गर्मी पैदा करता है जब दोनों को मिलाकर खाया जाता है तो शरीर के लिए नुकसानदायक साबित होता है।

दूध और दही : दूध और दही को मिलाकर कभी भी नहीं खाना चाहिए ऐसा आपको खाने से एसिडिटी और गैस की जैसी समस्याओं से सामना करना पड़ता है।

Related News