आज कल हम सोते समय हमारे सिरहाने पर कई तरह की चीज़े रखी रहती है। ये चीज़े आपका मोबाइल फ़ोन , अलार्म घड़ी ,लैपटॉप, गेम्स ,वीडियो गेम , अपना पर्स , अखबार या फिर मैगजीन हो सकते है। जो कई बार हमारे सिरहाने होते है। हमें इनकी आदत होती है। लेकिन आपको बता दे कि
कुछ चीजें ऐसी है, जिन्हें सोते समय अपने पास रखना अशुभ और नकारात्मकता को बढाता है। अगर आपके भी सोते समय सिरहाने पर ये चीजें रखी रहती है तो इन्हें हटा दें इनमें इस तरह की चीज़े हो सकती है।


पर्स - वॉलेट : सोते समय कभी अपने सिरहाने पर पर्स या वॉलेट को नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि धन यानी कुबेर और लक्ष्मी का वास हमेशा तिजोरी या अलमारी में होता है। सोते समय सिरहाने पर पर्स रखने से बेवजह के खर्च बढ़ते है। इसलिए सोने से पहले यह अपने वॉलेट को किसी सही जगह रख दे।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट : कभी भी सोते समय अपने पास किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक यंत्र को हमेशा स्वचालित माना गया है, ये हमेशा चलते रहते है। इसमें घड़ी, मोबाइल - फोन, लैपटॉप, वीडियो गेम, जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को सिरहाने रखने की सलाह ज्योतिषी या वास्तुविज्ञ भी नहीं देते है। माना जाता है कि इनसे निकलने वाली किरणें हमारी सेह‍त और मानसिकता के लिए ठीक नहीं है।


ब्रा - रस्सी और जंजीर : अक्सर हम सोते समय अपनी ब्रा को उतर कर अपने सरहाने रख देते है। माना जाता है कि इससे हमें बुरे सपने आते है। इसके आलावा रस्सी या जंजीर को भी रात को सोते समय अपने पास नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार रस्सी - जंजीर आदि अशुभ प्रभाव लाती है। इससे हमारे सोचे हुए कार्यों में बाधाएं आती है।


अखबार या मैगजीन : सोते समय अपने आस - पास अखबार या मैगजीन भी नहीं होनी चाहिए।
वास्तुशास्त्र के अनुसार माना जाता है कि हमें अपने तकिये के नीचे अखबार - मैगजीन जैसी चीजों को नहीं रखना चाहिए। इन चीजों को रखने से इंसान का जीवन प्रभावित होता है। इससे नकारात्मकता का निवास रहता है।

Related News