हम कभी कभी अनजाने में ही सही वो काम कर जाते है। जिनका हमें दुष्प्रभाव हो रहा होता है। लेकिन जानकारी के अभाव में हमे पता ही नही चलता कि हम सही कर रहे है या गलत । जब हम बहुत मेहनत करते है। लेकिन बरकत होती नही दिखती । तब हम भाग्य को दोष देने लगते है।लेकिन क़सूर किसी और बात का होता है। आइये जानते है हम क्या गलती करते है:-

जो भी आपकी कमाई की जगह हो, जहाँ से आपको लक्ष्मी की प्राप्ति हो रही हो। मतलब गद्दी पर बैठकर कभी भी शराब न पिएं। आई लक्ष्मी चली जाती है।

गद्दी पर बैठकर मांस मछली या नॉन वेज न खाए। इसका परिणाम ये है कि आपकी बरकत रुक जाती है।आप कितनी भी मेहनत करते है। पर कमाई उतनी नही होती।

कमाई वाली जगह पर मंदिर जरूर बनवाये या भगवान की तस्वीर लगाए। और पूजा रोज किया करें। जहाँ भगवान की पूजा रोज होती है। पूजा दोनों टाइम करे। वहाँ कोई भी नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नही करती।

अपने तिजोरी को छुपा कर रखे। उसे कभी भी किसी के सामने भूल कर भी न खोले। नजर का आपको पता नही की किसकी नजर कैसी है। किसी की नजर बहुत अच्छी होती है जो आपके धन को देखकर सिर्फ दुआ ही देती है। लेकिन कुछ की नज़र बहुत गंदी मतलब भावनाये बहुत गलत होती है। जो आपके धन को देखकर सिर्फ नजर ही लगाते है।

कमाई वाली जगह हमेशा साफ़ रखे। वहाँ कोई भी गंदगी न करे। जाले न लगे हुए हो। हर चीज़ व्यवस्थित हो।

अपनी कमाई का चाहे छोटा हिस्सा ही सही। हर महीने जरूर निकले और उसे किसी अच्छे काम मे लगाए। आपके ऊपर कोई भी संकट होगा या कोई भी बला टल जाती है।

Related News