शादी के बाद हर महिला के लिए गर्भवती होना शौभाग की बात होती है। हर मां के लिए गर्भवती होने से माँ बनने तक का यह सफ़र बहुत मुश्किल होता है, और महिलाओं को इस समय में कई बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। इस दौरान सबसे पहले खानपान पर ध्यान देना बहुत जरुरी है क्योकि बहुत बार गलत खान पान की वजह से हम मुश्किल में पर जाते है। इसलिए आज हम कुछ ऐसे फलों की जानकारी लेकर आए है जिनसे गर्भवती महिलाओं को परहेज रखना चाहिए क्योंकि ये फल उनको नुकसान पहुंचाते हैं।

अनानस: गर्भ के दौरान महिलाओं को अनानस भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि यह हानिकारक हो सकता है। अनानस खाने से गर्भ में नरमी हो जाती है जो असमय प्रसव का कारण बन सकती है।

अंगूर : गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में अंगूर खाना मना है। क्योंकि इसकी तासिर गरम होती है। इसलिए बहुत ज्यादा अंगूर खाने से असमय प्रसव हो सकता हैं। इसलिए गर्भावस्था के दौरान अंगूर ना खाए।

पपीता: गर्भावस्था के समय कच्चा पपीता नहीं खाना चाहिए। कच्चा पपीता खाने से प्रसव जल्दी होने की संभावना होती है। गर्भावस्था के समय तीसरे और अंतिम तिमाही के समय पका हुआ पपीता खाना बहुत अच्छा होता है।

Related News